Thursday, May 2 2024 | Time 04:11 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से नाबालिक से कर रहा था दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी 10 साल की सजा

शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से नाबालिक से कर रहा था दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी 10 साल की सजा
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः शादी का झांसा देकर नाबिलिग से दुष्कर्म के दोषी मिथुन बेदिया को कोर्ट ने 10 साल की सजा से साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी को सजा सुनाया. मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से पीड़िता समेत 5 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी मिथुन बेदियो को दोषी पाया और उसे 10 वर्ष की सजा के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. 

 


 

बता दें, 7 अप्रैल 2022 को पीड़िता ने अनगड़ा थाना में मिथुन बेदिया के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था जिसके दूसरे ही दिन यानी 8 अप्रैल 2022 को अनगड़ा पुलिस ने आरोपी मिथुन बेदिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. नाबालिक ने अपनी शिकायत में बताया था कि शादी का झांसा देकर गत तीन सालों से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा था. वहीं जब पीड़िता ने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह शादी से मुकर गया. 

 
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी