Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:33 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


गिरिडीह में तिरंगा यात्रा पर पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, आंसू गैस के गोले छोड़े, क्षेत्र में तनाव

गिरिडीह में तिरंगा यात्रा पर पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, आंसू गैस के गोले छोड़े, क्षेत्र में तनाव
गिरिडीह : गिरिडीह के मौलाना आजाद चौक में तिरंगा यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्‍वों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गये. पथराव के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोग आक्रोशित हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्‍या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. 

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. मौके पर डीसी-एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन लोगों से शांति बनाये रखने की अपील कर रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्‍याप्‍त है. क्षेत्र में भारी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

धरने पर बैठे आक्रोशित लोग 


तिरंगा यात्रा में शामिल लोग पथराव की घटना के बाद धरने पर बैठ गये और उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे डीसी-एसपी समेत अन्‍य अधिकारियों ने लोगों को उपद्रवियों की पहचान कर लेने की बात कही और जल्‍द गिरफ्तारी का आश्‍वासन दे रहे हैं. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है.


 



 


 


 

अधिक खबरें
रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.