Sunday, May 19 2024 | Time 02:53 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गोड्डा


क्षेत्र में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी मेरा चुनावी मुद्दा - निशिकांत दुबे

क्षेत्र में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी मेरा चुनावी मुद्दा - निशिकांत दुबे
न्यूज़11 भारत 

गोड्डा/डेस्क- लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे चुनाव को अपने पक्ष करने के लिए लगातार जनता के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं निशिकांत दुबे घर-घर जाकर अपने क्षेत्र में किए विकास गिना रहे लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा अबकी बार 400 पार करने का लक्ष्य है इस लक्ष्य को हम सब ने मिलकर पूरा करेंगे.

 

इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने आज बलबड्डा घनकुडिया अमौर लकडमारा मधुरा ढोडा व कई गांव का दौरा किया जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे का जोरदार स्वागत किया.

 

निशिकांत ने कहा हम लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं उनका कहना है कि इससे मैं लोगों से ज्यादा जुड़ पा रहा हूं उन्होंने दावा किया है कि एक बड़े अंतर से भाजपा की यहां जीत होने जा रही है जबकि गोड्डा में कांग्रेस की जमानत नहीं बचेगी उन्होंने दावे के साथ कहा कि झारखंड के जो सभी 14 लोकसभा सीट है उसमें गोड्डा लोकसभा सीट पर जो भाजपा की जीत होगी वह सबसे ज्यादा मतों से होगी निशिकांत दुबे ने कहा कि इस क्षेत्र में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी मेरा चुनावी मुद्दा है.
अधिक खबरें
पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:33 AM

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के मोहानी गांव में महिलाओं के साथ पूर्व मुखिया आशीष यादव के द्वारा बहला-फुसला कर महिलाओं पर आशीर्वाद कंपनी से लोन ले लिया गया है. सभी महिलाओं ने कहा आशीर्वाद कंपनी से ग्रुप लोन लिया गया है. यह लोन लगभग गांव की 12 महिलाओं के नाम से लिया गया है. किसी के नाम से 40,000 रूपए, किसी के नाम 50,000 रूपए और किसी के नाम से लाख रूपए तक का लोन लिया गया है.

संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:58 AM

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह पूरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेलघड़ी गांव का बताया जा रहा है. एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है.

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष भाजपा विधायक अमित मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:07 PM

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड में गुरुवार को भाजपा विधायक अमित मंडल ने भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया और कई गांव का दौरा किया विधायक अमित मंडल ने भलसुंधिया, सिमरिया, कारीकादर, बनवरसी, अमडीहा, चंडीचक, अम्बा संग्राम आदि गांव का किया सघन दौरा विधायक अमित मंडल ने सांसद निशिकांत दुबे के किए गए विकास कार्यों को ग्रामीणों के बीच रखा एवं मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे

आकाशीय बिजली ने ढहाया कहर, दो मजदूर की मौत एक घायल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:34 PM

जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने के लिए मिला है जहां एक महिला एक 10 वर्षीय बालक मौके पर मौत हो गई है और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है पूरा घटना पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के हरकट्टा गांव का है पथरगामा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने एक महिला एक 10 वर्षीय बालक की मौत एवं एक अन्य घायल होने की घटना सामने आई है

गोड्डा जिला के महगामा में जिला प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 2:12 PM

गोड्डा जिला के महगामा में जिला प्रशासन ने आज जागरूकता अभियान चलाया. वोट करेगा गोड्डा टॉप करेगा गोड्डा का लगाए नारे..