Sunday, May 12 2024 | Time 00:38 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


आज रामनवमी पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम

आज रामनवमी पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है. राज्य की राजधानी रांची में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसके मद्देनजर पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिख रहा है. वहीं, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 




रूट में किए गए कई बदलाव 

रामनवमी को लेकर यातायात के रूट में कई बदलाव किए गए. मेन रोड में 17 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित कर दिया गया है. यह व्यवस्था जुलूस की समाप्ति तक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस की ओर से रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर शहर के कई मार्गों में भी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है. इसके अलावा शहर के कुछ रूटों को डायवर्ट भी किया गया है. इसके अलावा सुबह 6 बजे से ही शहर में भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. 

 

एसएसपी ने बताया कि रामनवमी को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोई भी व्यक्ति अफवाह या फिर माहौल बिगाड़ते हुए पकड़ा जाता है तो वैसे लोगों पर सीधे एक्शन लेकर जेल भेजा जाएगा.
अधिक खबरें
डिस्पैच सेंटर पर तैयारी पूरी, मतदानकर्मियों को रविवार को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 10:36 PM

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए सिमडेगा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह -सह- डिस्पैच सेंटर में 70- सिमडेगा एवं 70- कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने क्रमशः ईवीएम, वीवीपैट, चुनाव सामग्री डिस्पैच, मतदान पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण, पोलिंग पार्टी का मिलान, वाहन टैगिंग आदि सभी तैयारीयों को पूर्ण कर लिया है.

BJP ने जमशेदपुर में कई चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 10:16 PM

भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा में चुनावी रणनीति को मूर्त रूप देने के लिए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया. शनिवार को जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो द्वारा पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर व साकची पश्चिम मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. बिद्युत महतो ने सोनारी मंडल के गुदड़ी बाजार, कदमा मंडल के कदमा बाजार, बिस्टुपुर मंडल के राम मंदिर के समीप व साकची पश्चिम के एएसजी अस्पताल के समीप बने कार्यालय का उद्घाटन किया.

चतरा में गरजे PM Modi, कांग्रेस-झामुमो को बताया आदिवासियों का सबसे बड़ा दुश्मन
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 5:41 AM

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए चतरा के सिमरिया पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल, चतरा प्रत्याशी कालीचरण सिंह मौजूद हैं.

झारखंड विधानसभा के पास कार से 4 लाख 56 हजार रुपए कैश बरामद, पकड़ाए युवकों से पूछताछ कर रही रांची पुलिस
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:48 AM

झारखंड विधानसभा के पास से रांची पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार कार से 3 लाख से अधिक नगद बरामद किया गया है. फिलहाल कैश की गिनती जारी है. जानकारी के अनुसार लाल रंग की एक स्विफ्ट कार से नोटों की बरमदगी हुई है.

मौसम ने ली करवट, अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन-वज्रपात के साथ राजधानी रांची में हो सकती है बारिश
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 8:34 PM

राजधानी रांची में अगले 1 से 3 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है.