Monday, May 6 2024 | Time 04:49 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Train News: अब Chaibasa में भी होगा पूरी-नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव, जानें टाइम-टेबल

Train News:  अब Chaibasa में भी होगा पूरी-नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव, जानें टाइम-टेबल
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें, ट्रेनों में लोगों की अत्यधिक भीड़ ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और नई दिल्ली के बीच समर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (summer weekly special train) चलाने का फैसला किया है. आपको जानकारी दें, की यह ट्रेन झारखंड के चाईबासा, चांडिल, मुरी गया, कानपुर से होकर जाएगी. 

 

जानें ट्रेन की समय सारणी 

बता दें, गाड़ी नंबर 08479 पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से लेकर 25 जून तक हर मंगलवार प्रस्थान 08:45 बजे पुरी से खुलेगी और नेक्स्ट डे (बुधवार) शाम 06:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, 1 मई से 26 जून नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 08480 नई दिल्ली-पुरी स्पेशल रात के 09:30 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और शुक्रवार सुबह 07:45 बजे पुरी पहुंचेगी. 

 

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज 

बता दें, साक्षीगोपाल, रिटेल रोड जं., भुवनेश्वर, कटक जं., जखापुरा जं., हरिचंदंपुर, केंदुझारगढ़, बंशपानी, डांगोवापोसी, चैवासा, चांडिल जं., मुरी जं., बोकारो स्टील सिटी, गोमो जं., कोडरमा जं., गया जं., सासाराम जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. , प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और टूंडला जंक्शन. 

 



 
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.