Saturday, May 4 2024 | Time 23:11 Hrs(IST)
 logo img
  • धनबाद पुलिस की कार्रवाई, गेस्ट हाउस से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
  • धनबाद पुलिस की कार्रवाई, गेस्ट हाउस से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
  • तमाड़ में भाजपा का चुनावी कार्यालय खोला गया, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने किया उद्घाटन
  • पत्नी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को किया आग के हवाले, आरोपी पति गिरफ्तार
  • पत्नी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को किया आग के हवाले, आरोपी पति गिरफ्तार
  • सोशल मीडिया कैम्पेन में जिलावासी अवश्य लें भाग, बैठक कर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने किया अपील
  • भा प्र से ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत माइक्रो ऑब्ज़र्वर को दिया महत्वपूर्ण निर्देश
  • इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के पक्ष में गोलबंद हुए लातेहार राजद कार्यकर्ता
  • लाँच हुआ 50 mp वाला सबसे सस्ता फोन जानिए कितनी है कीमत!
  • लाँच हुआ 50 mp वाला सबसे सस्ता फोन जानिए कितनी है कीमत!
  • लाँच हुआ 50 mp वाला सबसे सस्ता फोन जानिए कितनी है कीमत!
  • क्या एक बार फिर गुजरात में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी BJP, भाजपा के सामने कांग्रेस-आप की चुनौती
  • क्या एक बार फिर गुजरात में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी BJP, भाजपा के सामने कांग्रेस-आप की चुनौती
  • हजारीबाग लोकसभा: चुनाव को लेकर सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने की सभी कोषांगो के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
  • दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को बगोदर में करेंगे जनसभा !
झारखंड


रांची में आज जुट रहे 'INDIA गठबंधन' के दिग्गज नेता, उलगुलान न्याय महारैली में दिखाएंगे एकता का दम

रांची में आज जुट रहे 'INDIA गठबंधन' के दिग्गज नेता, उलगुलान न्याय महारैली में दिखाएंगे एकता का दम

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड में सियासत का सुपर संडे आज (21 अप्रैल) को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 'INDIA गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है. उलगुलान न्याय रैली में जहां दूसरी बार एक मंच पर कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल साथ दिखेंगी. साथ ही कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा.  




नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू


इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए लोगों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता व तेजस्वी यादव के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान भी रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके है. इसके अलावे राज्य के अलग-अलग जिलों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. एचईसी बचाओ समिति के लोग भी प्रभात तारा मैदान पंहुच चुके है.




एक ओर इंडिया गठबंधन रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है. रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया गया है. उलगुलान न्याय महारैली को लेकर प्रभात तारा मैदान में मंच और पंडाल बनाया गया है. साथ ही बड़े-बड़े LED स्क्रीन लगाए गए हैं. JMM ने दावा किया है कि, महारैली में ना सिर्फ झारखंड, बल्कि बंगाल, ओडिशा और बिहार से भी लाखों की संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे.


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल और सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. सभी स्थानों की सुरक्षा के लिए 2,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. साथ ही ट्रैफिक रूट निर्धारित किए गए हैं. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि महारैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राज्य के बाहर से आने वाले VIP की सुरक्षा के लिए होटल से लेकर रैली स्थल तक जवानों के तैनाती की गई है. ट्रैफिक को लेकर भी अलग व्यवस्था की गई है.


ये भी पढ़ें-  25 मई को रांची में मतदान: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रांची ज़िला में विभिन्न तिथियों को ड्राई डे घोषित


देश के बड़े नेता होंगे शामिल


बता दें कि इस महारैली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, आम आदमी पार्टी की सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन, माले के दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेता शामिल होंगे.




स्वास्थ्य कारणों से भाग नहीं लेंगे शिबू सोरेन


सालों के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा कोई ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजदूगी नहीं होगी. उलगुलान न्याय महारैली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के पहुंचने पर संशय बरकरार हाल के दिनों में स्वास्थ्य कारणों की वजह से शिबू सोरेन किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं. इसलिए स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते हैं. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से लेकर तमाम वरिष्ठ नेता जरूर मौजूद रहेंगे. इस साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने के कारण उलगुलान रैली में शामिल नहीं होंगे. इसकी जानकारी राजेश ठाकुर ने दी.

अधिक खबरें
पत्नी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को किया आग के हवाले, आरोपी पति गिरफ्तार
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:55 AM

लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के कबरी कोटाम गांव के रहने वाले राजू यादव ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिसके बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए उसके शव को आग के हवाले कर दिया. गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के करचा जंगल से महिला का आधा जला हुआ शव बरामद किया गया.

खूंटी लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी बसंत लोंगा पर JMM ने की कार्रवाई
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:02 AM

खूंटी लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी बसंत लोंगा को जेएमएम ने पार्टी से 06 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को बगोदर में करेंगे जनसभा !
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 7:28 AM

हाल ही में झारखंड दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा राज्य के दौरे पर आ सकते हैं. पीएम मोदी की जनसभा 12 मई को बगोदर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित है. बगोदर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में आता है. प्रधानमंत्री यहां से कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे.

JPSC मेन्स की तैयारी में अपनाएं यह टिप्स, सौ प्रतिशत मिलेगी सफलता
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 6:02 AM

बीते 29 अप्रैल को देर रात झारखंड लोक सेवा आयोग( JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया था. इस एग्जाम में 7,011 अभ्यर्थी सफल हुए है.

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CBI ने 12 वर्षों बाद 37 लोगों को बनाया आरोपी
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 2:34 AM

लंबे समय के बाद 12 साल पुरानी जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने CBI के न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया. केस नंबर RC 5/2012 AHDR में CBI की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया. मामले में सीबीआई ने 37 लोगों को आरोपी बनाया है.