Friday, Mar 29 2024 | Time 07:59 Hrs(IST)
 logo img
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


तीसरे चरण में 12 सीटों पर मतदान संपन्‍न, 5 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 57.48% मतदान

तीसरे चरण में 12 सीटों पर मतदान संपन्‍न, 5 सीटों पर वोटिंग जारी,  3 बजे तक 57.48% मतदान

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों में से 12 सीटों पर गुरुवार को तीन बजे मतदान संपन्न हो गया. वहीं पांच सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. मतदान को लेकर सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई. मगर दिन ढलने के साथ ही शहरी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्‍साह कमता गया. 12 बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की संख्‍या में गिरावट देखी गई. तीसरे चरण में पूर्व मुख्‍यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत कई दिग्‍गजों की किस्‍मत दांव पर लगी है. तीसरे चरण में कुल 309 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला होना है. इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है.


तीसरे चरण में 12 सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान हुआ. वहीं, पांच सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इधर, तीसरे फेज के चुनाव में 3 बजे तक 57.48% वोटिंग हुई है. वहीं 2014 विस चुनाव में इन सीटों पर 62% वोटिंग रिकॉर्ड की गई थी.


किस सीट पर कितना हुआ मतदान














































































विधानसभा सीट



मतदान प्रतिशत



कोडरमा



57.47%



बरकट्‌ठा



57.50%



बरही



57.40%



बरकागांव



60.38%



रामगढ़



58.71%



मांडू



65.10%



हजारीबाग



59.05%



सिमरिया



59.83%



धनवार



59.86%



गोमिया



66.20%



बेरमो



59.50%



ईचागढ़



67.09%



सिल्ली



68.22%



खिजरी



62.02%



रांची



51.68%



हटिया



44.57%



कांके



52.68%



 

अधिक खबरें
राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.

JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:01 PM

आज दिल्ली से रांची लौटी सीता सोरेन, झारखंड पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि 'केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी आभार जताती हूं 'मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं इस जिम्मेवारी पर खरा उतरने की प्रयास करूंगी, झारखंड की सभी 14 सीटों पर कमल खिल कर रहेगा, दुमका से मेरे सामने मैदान में कोई रहे, मेरी जीत तय है'.