Wednesday, May 22 2024 | Time 04:50 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


कहां हैं राघव चड्डा ? अब तक हुए दो चरण के चुनाव प्रचार में क्यों नहीं आए नजर ?

कहां हैं राघव चड्डा ? अब तक हुए दो चरण के चुनाव प्रचार में क्यों नहीं आए नजर ?

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क:आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर देश में दो चरण के चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं. पर आप के राज्य सभा सांसद औऱ लोकप्रिय नेता राघव चड्डा की सक्रीयता लोकसभा चुनाव के दौरान अभी तक नहीं देखी जा रही है इसको लेकर भाजपा के नेता कई बार सवाल उठाते नजर आएं हैं.

दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि उनके पार्टी के नेता राघव चड्डा अभी ब्रिटेन में हैं. उन्हौने बताया कि उनकी आंखों में गंभीर समस्या थी और वे इसको लेकर के काफी परेशान थे,वे आंख का इलाज करवाने के लिए ब्रिटेन गए हुए हैं. इस समय उनकी आंखों का इलाज न हो तो उनकी आंख की रौशनी जा सकती है, उन्हौने बताया कि अति शीघ्र उनके नेता स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे औऱ पार्टी के चुनाव प्रचार में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाएंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री औऱ आप के वरिष्ट नेता भगवंत मान ने बताया कि राघव चड्डा बहुत जल्द ही उनकी पार्टी के तरफ से चुनाव अभियान में नजर आएंगे.

 


 

मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मीटिंग करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर कोई पार्टी में अपनी भुमिका निभा रहा है उन्हौने कहा कि हमारे पास एक संगठन है औऱ संगठन के द्वारा जिन्हें भी जो जिम्मेदारी दी जाती है वो पूरा करता है. उन्हौने ये भी कहा कि 4 जून को पार्टी एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रुप में उभर कर सामने आएगी.

 

रेटिना डिटेचमेंट बीमारी से ग्रसित हैं राघव चड्डा

 

राघव चड्डा रेटिना डिटेचमेंट जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है. इस बीमारी में समय के साथ रेटिना में छेद होने लगता है औऱ इससे आंख की रौशनी जाने की संभावना बनी रहती है. इस बीमारी से आंख के पीछे मौजूद नरम परत जिसे रेटिना कहा जाता है अपनी जगह से अलग होने लगती है,जिसके वजह से आंख की रौशनी जाने का खतरा बनी रहती है. जल्दी से इस बीमारी का इलाज न करवाया जाए तो रेटिना में हुई छेद का आकार बढ़ने लग जाती है, जिससे आंख की रौशनी तेजी से जा सकती है.  

 
अधिक खबरें
22 मई को रांची में मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल होंगे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, जमशेदपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 8:52 AM

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या 22 मई को रांची पहुंचेंगे. जहां वह मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल होंगे. मोटरसाइकिल जुलूस सुबह 11 बजे बिरसा चौक से शुरू होगा. इस अवसर पर भाजपा लोकसभा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक भानु प्रताप शाही, रांची से लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद सांसद तेजस्वी सूर्या जमशेदपुर पहुंचेंगे, जहां वह दोपहर 1 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, विनोद पांडेय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 7:54 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता, झारखण्ड आन्दोलनकारी व जामा से विधायक रहे दुर्गा सोरेन के पुण्यतिथि पर नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं झारखण्ड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा दुर्गा सोरेन के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर विनोद पांडेय ने कहा कि दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आज पूरे झारखंड में उन्हें याद किया जा रहा है.

बोकारो में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, कहा- राज्य में JMM पार्टी की सरकार जब से आई..यहां बढ़ा रहा भ्रष्टाचार
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 11:29 AM

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज एक बार फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. उनके बोकारो आगमन को लेकर बोकारो पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पहुंचे रांची, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 10:35 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में लगातार एक के बाद एक, कई दलों के दिग्गज नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी झारखंड दौरे पर आ रहे है. उनके झारखंड आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है

BJP ने जयंत सिन्हा पर लगाया चुनाव प्रचार से दूर रहने का आरोप, दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:19 AM

जैसे ही हजारीबाग में चुनाव सम्पन्न हुआ, भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र लिखा है. पत्र में आदित्य साहू ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में हिस्सा नहीं लेने को लेकर जयंत सिन्हा से सवाल किये हैं. बीजेपी ने उनसे इस मामले में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. भाजपा ने जयंत सिन्हा पर पार्टी के संगठनात्मक कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है. साथ ही उनपर मताधिकार का प्रयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पत्र में आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा से जवाब मांगा है कि आखिर क्यों वह चुनावी अभियान से दूर रहें.