सरफराज कुरैशी/ न्यूज 11 भारत
रांची: राजधानी में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. लोगों के बैंक अकाउंट पर डाका डालने के साथ सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा करने के मामले भी बढ़े हैं. मगर ताजा मामला चौंकाने वाला है. साइबर फ्रॉड अब हॉस्पिटल को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं. इसका प्रमाण है सदर अस्पताल रांची का वेबसाइट जिस तीन दिनों से हैक कर फर्जी तरीके से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी की जा रही थी. एक या दो नहीं, तीन दिनों में 29 फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए गए जिसमें 22 बर्थ और 7 डेथ सर्टिफिकेट शामिल हैं.
इसकी सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत की है जिसमें कहा है कि सदर अस्पताल रांची का जन्म-मृत्यु से संबंधित आईडी-पासवर्ड अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हैक कर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी किया गया है.
16 से 18 अगस्त तक जारी हुआ फर्जी प्रमाण पत्र
सदर अस्पताल के रजिस्ट्रार ने फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी होने की सूचना 21 अगस्त को पत्र के माध्यम से इस फर्जीवाड़ा की जानकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार को दी. जिसके बाद 23 अगस्त को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के निर्देश पर इस मामले की लिखित सूचना लोअर बाजार थाना को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के द्वारा दी गई. बताते चलें कि 16 से 18 अगस्त के बीच 29 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से जारी किया गया है.
29 में से सिर्फ पांच रांची के हैं
सदर अस्पताल से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जिन लोगों के नाम पर जारी हुआ उन 29 लोगों में से सिर्फ 5 का पता रांची जिला का है. बाकी सभी प्रमाण पत्र झारखंड के विभिन्न जिलों के लोगों के नाम व पते पर जारी हुआ है. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, जामताड़ा, गुमला, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग और रांची का नाम शामिल है.
इस नाम पर जारी हुआ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
1.बबीता कुमारी
2. सोवा मरांडी
3. अलताब अंसारी
4. अमजद अंसारी
5. अनस रजा
6. शाहीजा सलीम
7.ऋतिक मांझी
8. शक्ति हांसदा
9. जैनब परवीन
10. आजाद कुमार
11. प्रिंस राज
12. सक्षम राज परमार
13. अरबाज खान
14. मो. मुजफ्फर हुसैन अंसारी
15. रहीमा खातून
16. नूर जहां खातून
17. दौलत खान
18. सान्या सिंह
19. लक्ष्मी देवी
20. अमन नुनिया
21. बिशाल नुनिया
22. शिव नारायण सिंह
इस नाम पर जारी हुआ फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र
1.बुद्ध बहादुर क्षेत्री
2. रीता गुरुंग
3. अमित कुमार
4. लगन देवी
5. सोमरा मुंडा
6. शहीदन खातून
7. अंगुरी देवी