Sunday, May 12 2024 | Time 07:18 Hrs(IST)
 logo img
  • केजरीवाल की टिप्पणी पर शाह का पलटवार, कहा- 'PM मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व इसमें कोई संदेह नहीं'
  • केजरीवाल की टिप्पणी पर शाह का पलटवार, कहा- 'PM मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व इसमें कोई संदेह नहीं'
  • सिमडेगा में पेड़ से टकराई कार, चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, सभी रिम्स रेफर
झारखंड » पलामू


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

 न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की घोषणा कर दी है. सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा कर दी. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुल 6 लोकसभा सीट है. इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिलकर 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नेशनल कांफ्रेंस अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला में अपने प्रत्याशी उतारेगी. वहीं कांग्रेस उधमपुर, जम्मू और लद्दाख की सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी.


ये भी पढ़े: फर्जी एयरफोर्स अफसर बन महिला की दोस्ती, फिर लगा दिया 4 लाख का चुना


प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का महत्व हर मामले में सबसे ज्यादा रहता है. जो संदेश जम्मू-कश्मीर से जाता है, वह बहुत दूर तक जाता है. 

 
अधिक खबरें
पिता का गला दबा कर अंतिम संस्कार करने पहुंचा बेटा, श्मशान घाट से हो गया गिरफ्तार
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 4:58 PM

पलामू के सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया में एक कलियुगी बेटे ने अपने बाप की गला दबाकर हत्या कर दी.हत्या का शक न हो इसलिए आरोपी ने जल्दीबाजी में से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था

हुसैनाबाद में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 4:49 PM

हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राजद के तेजस्वी यादव व वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी पलामू जिला के हुसैनाबाद पहुचे. अनुमंडल स्थित कर्पूरी मैदान में जनसभा को संबोधित किया, वही पलामू लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगो से वोट करने की अपील की

पलामू में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 2:59 AM

जिले के रेहला थाना क्षेत्र के कोयल नदी पुल पर भीषण सड़क दुर्घटना में करीब 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई,एक गंभीर रूप से घायल है

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया को बड़े अंतर मतों से जिताने को लेकर कांग्रेस संकल्पित : धंनजय
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 9:10 PM

हुसैनाबाद तिवारी कॉम्प्लेक्स स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमे कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तानाशाही सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं लेकिन उनकी जो मंसूबा है उसमे कभी कामयाब नहीं होंगे.

स्कूल बंद कर सरकारी शिक्षक नरेश राम कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कर रहे है प्रचार
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:42 PM

इन दिनों सरकारी शिक्षक स्कूल जाने के बजाय लोकसभा चुनाव में ज्यादा रुचि ले रहे हैं. पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग इलाके के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नरेश राम बीमारी का बहाना बनाकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के साथ घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं