Monday, May 6 2024 | Time 03:51 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सरायकेला


कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ईचागढ़ से किया चुनाव प्रचार का शंखनाद

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ईचागढ़ से किया चुनाव प्रचार का शंखनाद

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क-
चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया. रांची लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यशस्विनी सहाय को टिकट दिए जाने के बाद ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर, मिलन चौक, चिपड़ी सहित कई जगहों में जन सम्पर्क कर लोगों से हाथ छाप में वोट देने का अपील किया. उन्होंने टीकर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव रणनीति के तहत मंत्रना भी किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपनी पुत्री के पक्ष में मतदान करने के लिए युवा वर्ग को अधिक से अधिक संगठित करने का भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया. उन्होंने पुराने अंदाज में एक एक कार्यकर्ताओं से बात कर हौसला अफजाई किया. रांची लोकसभा में पहली बार युवा व महिला को उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे महिलाओं का खास उत्साह देखा गया. वहीं  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पार्टी पहली बार किसी युवा व  महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जब जब जीतने का मौका मिला तो ईचागढ़ से जीतने का काम यहां के जनताओ ने किया है. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ से मेरा काफी लगाव है और मुझे विश्वास है मेरी बेटी आप सबों की बेटी है. उन्होंने कहा कि बेटी को अपना आशीर्वाद यहां के जनता निश्चित रूप से देने का काम करेंगे. कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि पहली बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि अपने पिताजी से बहुत कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाना, क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी व बिजली का समुचित व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि वह एक वकील व ह्यूमन राइट्स पर काम करती है, लोगों का आर्शीवाद मिला तो  मानवाधिकार पर काम करने का मौका  मिलेगा,चाहे बेरोज़गारी का मामला हो, विस्थापन का मामला हो या समाजिक न्याय का मामला हो, इसपर विशेष फोकस किया जाएगा. मौके पर दुर्योधन गोप, सुरजन स्वांसी, नयन सिंह मुण्डा , बंधुराम महतो, पशुपति सिंह मुण्डा, लक्ष्मी नारायण सिंह मुण्डा, स्वरूप दत्ता,नरेन गोप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अधिक खबरें
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सांसद उम्मीदवार के हजारों समर्थक रांची के लिए हुए रवाना
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 2:22 PM

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कर्मठ सदस्य सह झारखंड क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य एवम सरायकेला जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकडु से सैकड़ो की संख्या में रांची लोकसभा के सांसद उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो के समर्थक रांची के लिए रवाना हुए.

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सांसद उम्मीदवार के हजारों समर्थक रांची के लिए हुए रवाना
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 10:26 AM

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी समिति के महासचिव राकेश रंजन महतो के नेतृत्व में टाटा हटिया पैसेंजर में हजारों की संख्या में जयराम महतो के समर्थक कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए. तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन सचिव राकेश रंजन ने बताया कि ट्रेन से लगभग 2 हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची जा रहे है.

समानांतर सरकार चलाने वाले हाड़ात ग्राम प्रधान बुधु सिंह मुण्डा एवं अध्यक्ष गोलक बिहारी सिंह मुण्डा पर होगी कारवाई चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने बताई
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 9:42 PM

न्यूज 11भारत ने सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत हारात गांव में ग्राम प्रधान बुधु सिंह मुण्डा एवं अध्यक्ष गोलक बिहारी सिंह मुण्डा बाकाईदा लेटर पेड अशोक स्तम के साथ छापवाकर स्वर्ण रेखा नदी घाटसे बालू उठाव करने वाले से प्रति ट्रेक्टर 450/रूपया वसूली करता है

'स्वीप' अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के  विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 8:59 PM

आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा मतदाता जागरूकता

आजसू के केंद्रीय महासचिव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 3:23 AM

रांची लोग सभा के भाजपा सांसद संजय सेठ का आज नॉमिनेशन होना है इसी को लेकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में भाजपा समर्थक आजसू कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होते नजर आए.