Tuesday, May 7 2024 | Time 02:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गढ़वा


आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 

गढ़वा/डेस्क:-गढ़वा जिले के चिनियाँ थाना क्षेत्र के रंका रोड स्थित बड़का नाला के पास जंगल मे शनिवार की सुबह में जंगली हाथियों ने चिनिया के चिरका टोला निवासी 57 वर्षीय दशरथ सिंह को कुचलकर मार डाला है. जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही चिनिया वन विभाग की टीम एवं चिनियां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि हम सभी परिवार रोज की तरह जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे. तभी महुआ चुनने के दौरान ही हाथियों ने मेरे पिता को कुचल कर मार डाला हम लोग अपने आंखों से देखते रह गए लेकिन अपने पिता को बचा नहीं पाए और डर के कारण हम लोग वहां से अपनी जान बचाकर भागे और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व वन विभाग को दी गई ‌. हाथियों की संख्या लगभग 10 से 15 बताई गई हाथी अभी भी चिनीया चिरका के जंगल में विचरण कर रहे हैं, हाथियों के दहशत से आम ग्रामीणों में काफी डर देखा जा रहा है जबकि बीते रात ही हाथियों ने चिरका गांव निवासी अवधेश भुइंया के खपरैल घर को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया है जबकि रात में ही घर के परिवार अपनी जान को बचाकर किसी तरीके से घर से भागे . पूछे जाने पर गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. फिलहाल मृतक के परिजन को श्राद्ध कार्य के लिए ₹10,000 के सहायता राशि दी गई है एवं मुआवजे की चार लाख रुपए की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद अवीलंब परिजनों को दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि बेवजह लोग जंगल में न जाए, व हाथियों से छेड़छाड़ ना करें. जबकि हाथियों को भगाने की बात पूछे जाने पर चुप्पी साध गए.



अधिक खबरें
मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ 85 प्लस के वृद्ध एवं दिव्यांग मतदातओं के घर जाकर कराया जा रहा होम वोटिंग
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:51 PM

गढ़वा में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर 85 प्लस के वृद्ध मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने में असमर्थ है, वैसे मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की व्यवस्था की गई है.

सोशल मीडिया कैम्पेन में जिलावासी अवश्य लें भाग, बैठक कर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने किया अपील
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:45 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 को हम लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मना रहे हैं। इसे लेकर मतदातओं को जागरूक करने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट आइकन, एनसीसी, एनएसएस, एफपीओ, कर्मचारी संघ, JSLPS, हेल्थ विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग के प्रतिनिधियों संग बैठक किया गया

साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:38 AM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया.

दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:43 PM

गढ़वा के दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

अबकी बार जनता भाजपा को करेगी तड़िपार: मिथिलेश ठाकुर
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:35 PM

झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि भाजपा अबकी बार चार सौ पार नहीं करेगी. बल्कि अबकी बार जनता भाजपा को तड़िपार करेगी. आगामी चार जून प्रधानमंत्री मोदी जी की तानाशाही का अंतिम दिन साबित होगा.