झारखंडPosted at: अप्रैल 26, 2024 AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अब अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया.
कांग्रेस पार्टी का दामन थामने के बाद महेश्वर साहू ने कहा कि ओबीसी वर्ग को लेकर राहुल गांधी की सोच से प्रभावित होते हुए मैंने कांग्रेस का दामन थामा हैं वहीं प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि महेश्वर साहू के पार्टी में आने से पूरे इंडिया गठबंधन को लोकसभा के चुनाव में फायदा होगा.