Saturday, Sep 13 2025 | Time 06:37 Hrs(IST)
टेक वर्ल्ड


अब रोबोट देगा इंसानी बच्चे को जन्म! 2026 में आ रहा प्रोटोटाइप.. जानें क्या है ये खास तकनीक?

अब रोबोट देगा इंसानी बच्चे को जन्म! 2026 में आ रहा प्रोटोटाइप.. जानें क्या है ये खास तकनीक?

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: क्या आपने कभी सोचा है कि रोबोट भी इंसानी बच्चे को जन्म दे सकते हैं? जी हां, यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि अब हकीकत बनने जा रहा हैं. चीन के वैज्ञानिक एक ऐसे "जेस्टेशन रोबोट" यानी गर्भधारण करने वाले रोबोट पर काम कर रहे है, जो जल्द ही दुनिया को चौंका सकता हैं. इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद हैं. 

 

क्या है यह तकनीक?

इस तकनीक में एक कृत्रिम गर्भ (artificial womb) का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें भ्रूण को रखा जाएगा, जिसे एक खास नली के जरिए पोषक तत्व मिलेंगे. यह पूरा माहौल बिल्कुल वैसा होगा जैसा मां के गर्भ में होता हैं. वैज्ञानिक अभी इस बात पर काम कर रहे है कि एग और स्पर्म का फर्टिलाइजेशन कैसे होगा. यह प्रक्रिया गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक चलेगी. 

 

किसे मिलेगा फायदा?

इस तकनीक से उन कपल्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो किन्हीं कारणों से माता-पिता नहीं बन पा रहे हैं. इसके अलावा जो महिलाएं प्राकृतिक रूप से गर्भवती नहीं होना चाहती, उनके लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता हैं.

 

कौन कर रहा है यह काम?

इस प्रोजेक्ट पर चीन के ग्वांगजू की काइवा टेक्नोलॉजी काम कर रही हैं. इस टीम का नेतृत्व डॉ. झांग क्यूफेंग कर रहे हैं. उनका मानना है कि यह तकनीक अब काफी विकसित हो चुकी है और इसे रोबोट के पेट में प्रत्यारोपित करने की जरूरत हैं. 

 

कितना आएगा खर्च?

प्रोटोटाइप की अनुमानित लागत 100,000 युआन (लगभग 11.5 लाख रूपी) हो सकती हैं.  हालांकि, यह तकनीक कई नैतिक और सामाजिक सवाल भी उठा रही है, जैसे भ्रूण-माता का रिश्ता, स्पर्म और एग का स्रोत और बच्चे पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव. 

 

क्यों खास है ये तकनीक?

दुनिया में करीब 15% दंपती बांझपन की समस्या से जूझ रहे हैं. यह तकनीक उन्हें एक नई उम्मीद दे सकती हैं. यह प्रोजेक्ट 2017 में हुए एक सफल प्रयोग से प्रेरित है, जिसमें समय से पहले जन्मे मेमनों को कृत्रिम गर्भ में विकसित किया गया था.

 


 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


अधिक खबरें
अब बच्चे स्कूल नहीं ले जा सकेंगे फोन, इस देश में बना नियम, भारतीय कोर्ट की ये है मत..
अगस्त 27, 2025 | 27 Aug 2025 | 8:13 PM

साउथ कोरिया ने बुधवार को एक खास बिल पास किया गया है, जिसमें देश के हर स्कूल क्लासरुम में फोन व दूसरे डीजिटल डिवाईस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. देश में युवाओं के बीच सोशल मीडिया के प्रति बढ़ रहे नाकारात्मक झुकाव को लेकर ये फैसला लिया गया है.

अब बिना नेटवर्क भी हो सकेगी वाट्सऐप में वीडियो कॉलिंग, Google ने पेश किया शानदार सीरीज
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 12:38 PM

गूगल ने हाल ही में अपनी Pixel 10 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की हैं. कंपनी ने इस फोन में ऐसा फीचर दिया है, जो यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित होगा. अब बिना नेटवर्क के भी वॉट्सऐप के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी. Pixel 10 सीरीज 28 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगी. गूगल ने दावा किया है कि यह फीचर देने वाली यह दुनिया की पहली स्मार्टफोन सीरीज हैं.

नहीं वापस लौटेगा TikTok! सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या है नया अपडेट
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:55 AM

भारत सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि चीन के पॉपुलर ऐप TikTok को भारत में दोबारा लॉन्च करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही थी कि TikTok भारत में किसी भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी कर वापसी कर सकता है, लेकिन सरकार के बयान ने इसे खारिज कर दिया हैं.

अगर आपके फोन में बदल गया है कॉलिंग फीचर, तो घबराएं नहीं! यहां जानें क्या है करना
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 1:38 PM

गूगल ने अपने phone app और Contacts app में एक नया फीचर Customizable Calling Cards पेश किया हैं. यह फिलहाल चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया हैं. इस फीचर के तहत अब आपको

अब रोबोट देगा इंसानी बच्चे को जन्म! 2026 में आ रहा प्रोटोटाइप.. जानें क्या है ये खास तकनीक?
अगस्त 19, 2025 | 19 Aug 2025 | 12:05 PM

क्या आपने कभी सोचा है कि रोबोट भी इंसानी बच्चे को जन्म दे सकते हैं? जी हां, यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि अब हकीकत बनने जा रहा हैं. चीन के वैज्ञानिक एक ऐसे "जेस्टेशन रोबोट" यानी गर्भधारण करने वाले रोबोट पर काम कर रहे है, जो जल्द ही दुनिया को चौंका सकता हैं. इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद हैं.