Saturday, Sep 13 2025 | Time 09:36 Hrs(IST)
खेल


झारखंड की बेटियों का जलवा: सलीमा टेटे करेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई, झारखंड की 4 खिलाड़ी टीम में शामिल

झारखंड की बेटियों का जलवा: सलीमा टेटे करेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई, झारखंड की 4 खिलाड़ी टीम में शामिल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: हॉकी इंडिया ने महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड की चार बेटियों - सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग - को शामिल किया गया है. 5 से 14 सितंबर के बीच चीन के हांग्जो में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर सिमडेगा की सलीमा टेटे को सौंपी गई है.

 

झारखंड का दबदबा बरकरार

भारतीय टीम में झारखंड से चार खिलाड़ियों का चयन राज्य की हॉकी में मजबूत पकड़ को दर्शाता है. खास बात यह है कि निक्की प्रधान और संगीता कुमारी की टीम में वापसी छह महीने से अधिक समय बाद हुई है, जो न सिर्फ उनके लिए, बल्कि राज्य के लिए भी गर्व का क्षण है.

 

सलीमा टेटे: फिर से कप्तान

23 वर्षीय सलीमा टेटे मिडफील्ड में अपनी रचनात्मकता और लीडरशिप के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कहा, “जापान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें शुरुआत से ही अनुशासित और स्मार्ट हॉकी खेलनी होगी. हमारा लक्ष्य है 2026 के FIH महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना.”

 

निक्की और संगीता की दमदार वापसी

खूंटी की निक्की प्रधान डिफेंस में अपने अनुभव से टीम को मजबूती देंगी, जबकि सिमडेगा की संगीता कुमारी फॉरवर्ड लाइन में अपनी गति और स्कोरिंग क्षमता से भारतीय आक्रमण को धार देंगी.

 

ब्यूटी डुंगडुंग: नई ऊर्जा का संचार

युवा खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग भी फॉरवर्ड लाइन में टीम को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी. उनका तेजी से उभरता प्रदर्शन उन्हें भारतीय हॉकी का भविष्य बनाता जा रहा है.

 

कोच हरेंद्र सिंह की रणनीति

टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “हमने एक संतुलित और ऊर्जावान टीम तैयार की है. हमारा फोकस अनुशासित और आक्रामक हॉकी खेलने पर है, और मुझे विश्वास है कि ये खिलाड़ी एशिया की शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर देंगी.”

 

भारत का ग्रुप और शेड्यूल

भारत को पूल-बी में जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ रखा गया है. विजेता टीम को 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप का सीधा टिकट मिलेगा. 

 

भारत का मैच शेड्यूल इस प्रकार है:

5 सितंबर: भारत बनाम थाईलैंड

6 सितंबर: भारत बनाम जापान

8 सितंबर: भारत बनाम सिंगापुर

 

झारखंड को गर्व

इन खिलाड़ियों का चयन न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि झारखंड की धरती में हॉकी के प्रति कितना जुनून और प्रतिभा है. राज्य की बेटियाँ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने को तैयार हैं.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
रोजर बिन्नी ने BCCI अध्यक्ष पद छोड़ा, नया अध्यक्ष चुने जाने तक राजीव शुक्ला रहेंगे कार्यवाह अध्यक्ष
अगस्त 29, 2025 | 29 Aug 2025 | 3:21 PM

भारत की सबसे बड़ी खेल संस्था में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है. BCCI का अध्यक्ष पद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी ने छोड़ दिया है. इसका उन्होंने ऐलान भी कर दिया है. रोजर बिन्नी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देने के बाद बोर्ड के उपाध्यक्ष

Ranchi में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन, होंगी कई प्रतियोगिताएं
अगस्त 29, 2025 | 29 Aug 2025 | 10:00 AM

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो 29 यानी आज से 31 अगस्त तक रांची के विभिन्न स्टेडियमों और मैदानों में होगा.

रविचंद्रन अश्विन की IPL की पारी समाप्त! लिया संन्यास, अब दूसरी प्रीमियर लीग में दिखायेंगे जलवा
अगस्त 27, 2025 | 27 Aug 2025 | 2:44 AM

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटसे संन्यास लेने वाले दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. हालांकि संन्यास लेने के बाद भी उनका क्रिकेट सफर जारी रहेगा.

झारखंड की बेटियों का जलवा: सलीमा टेटे करेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई, झारखंड की 4 खिलाड़ी टीम में शामिल
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 7:08 PM

हॉकी इंडिया ने महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड की चार बेटियों - सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग - को शामिल किया गया है. 5 से 14 सितंबर के बीच चीन के हांग्जो में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर सिमडेगा की सलीमा टेटे को सौंपी गई है.

टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए विवश! BCCI ने आखिर क्यों कहा ऐसा?
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 2:48 PM

9 सितम्बर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है. भारत 10 सितम्बर को अपने अभियान की शुरुआत करेगा, लेकिन सबकी निगाहें भारत और पाकिस्तान के 14 सितम्बर को खेले जाने वाले मैच पर लगी हैं. यह मैच एक और वजह