Sunday, Apr 28 2024 | Time 04:16 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


हजारीबाग: मांडू और सदर विधायक दोनों के करियर दांव पर, संसदीय चुनाव में हार के बाद विधायकी भी पड़ सकती खतरे में

हजारीबाग: मांडू और सदर विधायक दोनों के करियर दांव पर, संसदीय चुनाव में हार के बाद विधायकी भी पड़ सकती खतरे में
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: कांग्रेस की ओर से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से मांडू से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते जेपी पटेल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है. इस सीट पर जेपी पटेल का मुकाबला भाजपा विधायक (सदर) मनीष जायसवाल से होगा, जिन्हे भाजपा ने सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का टिकट काटकर विधायक बनाया है. 

 

इस चुनाव में कांग्रेस को बड़कागांव और बरही से बढ़त हासिल हो सकती है क्योंकि इन दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस प्रत्याशी ने टिकट मिलने की घोषणा के बाद टीएमसी नेता पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद लेकर कायस्थ वोटों के धुर्वीकरण की भी कोशिश की है. संसदीय क्षेत्र में कायस्थ वोटर करीब दो लाख की तादाद में है. वैसे राजनीति के जानकारों का कहना है को यशवंत का आशीर्वाद हासिल करने के बाद भी जेपी की राह आसान नहीं है. कायस्थ वोटरों का समूह यशवंत के कारण जेपी को वोट नहीं दे सकते. यशवंत सिन्हा भले ग्लोबल लेवल पर एक मजबूत राजनीति नेता जरूर है मगर कमल की कीमत पर जेपी को समर्थन नही दे सकते.

 


 

जहां तक भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की बात करे तो सदर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है. अन्य विधानसभा क्षेत्र में उनकी पहचान जरूर है मगर उन्हें वोट के लिए मजबूत घेराबंदी करनी होगी. कुल मिलाकर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की जेपी और मनीष दोनों को राह उतनी आसान नहीं है. इस चुनाव में दोनों विधायको का करियर भी दांव पर है. एक जीत दोनों में से एक को उच्च सदन भेज सकती है. वही एक हर आनेवाले विधानसभा चुनाव में टिकट काट भी सकती है.
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के बीच जमानत नहीं मिली तो..वोट नहीं दे सकेंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:42 AM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग बीते 26 अप्रैल को हो चुकी है अब 5 चरणों का मतदान होना बाकी है. चौथे चरण के मतदान के साथ 13 मई से झारखंड में 14 सीटों के लिए वोटिंग होगी. राज्य में चार चरणों में चुनाव होंगे. लेकिन इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहित राज्य के कई जेलों में बंद कैदी और विचाराधीन बंदी अपने मतदान का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों के नाम की लिस्ट, देखें पूरी सूची
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 11:57 AM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी..

बीजेपी में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप ! बिहार में करेंगे NDA गठबंधन के लिए प्रचार
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 1:13 AM

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. वे आज बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. मनीष ने कहा था कि वे बिहार में पश्चिमी चंपारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब मनीष ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.