Saturday, Sep 13 2025 | Time 06:47 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


रांची के हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण को मिली मंज़ूरी, ऐसा दिखेगा रांची

रांची के हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण को मिली मंज़ूरी, ऐसा दिखेगा रांची

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तीन प्रमुख चौराहों  हरमू चौक, अरगोड़ा चौक और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण कार्य को राज्य सरकार की मंज़ूरी मिल गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है और जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है.

 

इस परियोजना का उद्देश्य न केवल इन चौराहों को सौंदर्य की दृष्टि से बेहतर बनाना है, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुचारू करना है. योजना के तहत चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग, ग्रीन ज़ोन, बैठने की सुविधा, सजावटी संरचनाएं और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पहल रांची की सूरत बदलने की दिशा में एक अहम कदम है. शहरवासियों को एक बेहतर नागरिक अनुभव मिलेगा, वहीं पर्यटकों के लिए भी ये स्थान आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं. जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा. नगर विकास विभाग का लक्ष्य है कि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि रांची की सार्वजनिक छवि को नया रूप दिया जा सके.

 

देखें PHOTOS

 


 


 


 


 


 


 

 

 


 


 



 

अधिक खबरें
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का मामला, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 12:54 PM

बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले मामले में नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया, द्वारिकापुरी स्थित “आर्याव्रत एसोसिएट” कंपनी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई हैं. आरोपी मनीष कुमार फिलहाल जेल में है लेकिन अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया. अपर अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की हैं.

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दारोगा मीरा सिंह आरोपी, ACB के दर्ज केस को ईडी ने किया टेकओवर
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 12:15 PM

दारोगा मीरा सिंह अब मनी लाउंड्रिंग मामले में घिर चुकी हैं. भ्रष्टाचार के मामले में पहले ACB द्वारा दर्ज केस को अब ईडी ने टेकओवर कर लिया हैं.

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:43 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित "करम पूर्व संध्या समारोह-2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

बुंडू में चालक दिवस पर रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 9:29 PM

सोमवार को श्री श्री मौसी बाड़ी मंदिर परिसर, धुर्वा मोड़, बुंडू में छोटानागपुर चालक कल्याण संघ बुंडू, रांची की ओर से चालक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

कुख्यात अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह की रिमांड अवधि आज हुई खत्म
सितम्बर 01, 2025 | 01 Sep 2025 | 5:55 AM

कुख्यात अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह की रिमांड अवधि आज खत्म हो चुकी है. बता दें कि अपराधी सुनील मीणा रांची एटीएस मुख्यालय से रामगढ़ ले जाया गया है.